नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
सीएसपी संचालक एवं कर्मियों से मारपीट कर पचास हजार रुपये लूटे
नवादा जिले के रजौली नगरपंचायत के बभनटोली स्थित पीएनबी सीएसपी में सोमवार के दिन दो लोगों ने संचालिका शोभा कुमारी एवं सहकर्मी सनोज कुमार के साथ मारपीट कर लगभग पचास हजार रुपये लूट लिया।सीएसपी संचालिका शोभा कुमारी ने बताई कि मैं नगरपंचायत पीएनबी सीएसपी का संचालन सुचारू रूप से सहकर्मियों के सहयोग से प्रतिदिन करती हूं।सीएसपी में प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग सीएसपी आकर पैसों का लेनदेन करते हैं।सोमवार की दोपहर सीएसपी के सुपरवाइजर राजेश कुमार जांच हेतु मेरे सीएसपी पहुंचे।उस समय लगभग 30 से 40 ग्राहक सीएसपी में मौजूद थे।इसी बीच दो युवक आया एवं बोलने लगा कि मैंने 2000 रुपये जमा करने दिया था।किंतु आपने 1500 रुपया ही जमा किया।इस बात पर संचालिका द्वारा युवकों से जमा रसीद की मांग की गई।युवक ने जमा रसीद एवं बिना पासबुक दिए ही संचालिका के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।जिसका संचालिका एवं सहकर्मी सनोज कुमार ने विरोध किया।ततपश्चात दोनों युवकों ने डेस्क पर रखे लैपटॉप को जमीन पर पटक दिया एवं काउंटर से लगभग पचास हजार रुपये निकाल लिए।साथ ही दूसरे युवक ने कर्मी सनोज कुमार के साथ मारपीट करते हुए सीएसपी के बाहर आ गया।इसी बीच हो-हंगामा सुनकर मकान मालिक बिपिन सिंह जैसे ही नीचे पहुंचा कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से भाग खड़े हुए।सीएसपी संचालिका द्वारा थाने को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी गई।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि सीएसपी में मारपीट एवं लूट की घटना की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।वहीं सीएसपी संचालक एवं सह-कर्मियों के अनुसार पुलिस हर बिन्दु पर गहनता से जांच कर रही है।




