गोविंद कुमार की रिपोर्ट
मोकामा के औटा पंचायत में चल रहे महाविष्णु यज्ञ के मेले में सुबह 9:30 बजे के करीब एक टेंट में आग लग गई। टेंट में आग खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह से हुई हुई। जिससे टेंट धू-धू कर जलने लगा।टेंट के अंदर खाना बना रहे लोग आनन-फानन में टेंट से बाहर भागे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि हालांकि इस दौरान टेंट में रखा सामान वह बिस्तर आदि जल गए।
आग मेले में झूला लगाने वाले के टेंट में खाना बनाने के दौरान लगी थी। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर तुरंत आग पर काबू पा लिया। हालांकि कुछ समय बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
चश्मदीदों के मुताबिक मेले में झूला लगाने के लिए आए लोगों के द्वारा 10th के अंदर गैस के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था इस दौरान किसी तरह से गैस सिलेंडर में आग लग गई और आग पूरे टेंट में लग गई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।




