निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
भागलपुर,सरकार सात निश्चय योजना के तहत प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का दावा कर रही है वहीं भागलपुर में कई मुहल्ले के लोग बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सूर्य की तपिश बढ़ते ही भागलपुर के कई मुहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है। पानी की मांग को लकर आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर कर खाली वर्तन के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। हबीबपुर के वार्ड नंबर 41 और 43 में पिछले 10 महीने से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पानी के लिए लोगों को घंटों टैंकर के सामने लाइन लगानी पड़ रही है, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पानी के लिए लोग कई किलोमीटर दूसरे मुहल्ले में भटक रहे हैं। नगर निगम का उदासीन रवैये देख लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वार्ड नंबर 41 और 43 का सभी बोरिंग खराब हो चुका है शीतला स्थान में पूरे क्षेत्र के लोग यहीं पानी के आते हैं, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है! वहीं वार्ड नंबर 51 में जल किल्लत को लेकर मुहल्ले वालों ने झाड़ू और वर्तन लेकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




