हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर,हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के धरना का 27 वां दिन लगातार जारी है । इस संघर्ष समिति के द्वारा भागलपुर में हवाई जहाज उड़ान को लेकर घंटाघर मैं धरना पर बैठे हुए हैं इस संघर्ष समिति को जन समर्थन के साथ-साथ नेताओं का भी आश्वासन मिल रहा है वही रविवार को इस संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह से ही दयानंद जैसवाल के द्वारा लाल पैथोलॉजी के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मधुमेह, रक्त जांच, रक्तचाप की जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर मात्र 10 रुपये लिए जा रहे हैं और यह स्वास्थ्य जांच की जा रही है । इस जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना जाँच करवाया। इस चिलचिलाती गर्मी में भी लोग भागलपुर से हवाई सेवा शुरू कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में संयोजक कमल जायसवाल , सह संयोजक आनंद मिश्रा, समाजसेवी सुमन सिंह, विजय कुमार यादव, चिकित्सक दयानंद जयसवाल लाल के साथ हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment