नवादा में रामनवमी को लेकर विराट शोभा यात्रा निकाली गई!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा में रामनवमी को लेकर विराट शोभा यात्रा निकाली गई है। पूरा शहर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। वहीं भगवा रंग से पूरा शहर पट गया। यह मौका कोरोनाकाल के 3 साल बाद राम भक्तों को मिला है। जिसको लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण झांकी भी निकाली गई थी। शोभा यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही ड्रोन कैमरे से शोभा यात्रा की मॉनिटरिंग की जा रही थी। इतना ही नहीं रजौली बस स्टैंड से लेकर मस्तानगंज तक ऊंची बिल्डिंगो पर भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी डीएस सांवलाराम सहित जिले के तमाम आलाधिकारी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए जुलूस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें