मुख्यमंत्री ने पवित्र मजार पर मत्था टेका और चादरपोशी की!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

मुख्यमंत्री ने हजरत मखदुम शेख सर्फुद्दीन अहमद

याहिया मनेरी के इबादतगाह पर मत्था टेका और सैयद

गुलाम अली के मजार पर चादरपोशी की

पटना, 12 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर

संख्या-cm-134 12/04/2022

स्थित मखदुम कुंड का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हजरत मखदुम शेख सफुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के इबादतगाह पर मत्था टेका और सैयद गुलाम अली के मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री का स्वागत मोहम्मद अकील अख्तर ने साफा बांधकर किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मखदुम कुंड के चेयरमैन मो० मुन्ना मलिक, मखदुम कुंड के सचिव मो० आफताब आलम, मखदुम कुंड के खादिम मो० जावेद, मो० कफील (बाबा), मो० वकील सहित अन्य गणमान्य

व्यक्ति उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें