गंगा नदी में डूबा दो दोस्त, एक तैर कर निकला, दूसरे की खोज जारी!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर सबौर के नजदीक गंगा नदी में दो दोस्त नहाने के दौरान डूब गए। एक किसी तरह तैर कर बाहर निकल पाए वहीं दूसरे की खोजबीन अभी जारी है। एसडीआरएफ की टीम तकरीबन 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की फिर भी निराशा हाथ लगी। उसके बाद कुरसेला से 3 मछुआरे युवक की खोज में लगे हुए हैं ।बताते चलें कि दोनों दोस्त सबौर के ब्राह्मण टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। सूरज कुमार झा जो तैर कर किसी तरह से बाहर निकल गया लेकिन साकेत भारती का पैर गड्ढे में जाने के चलते वह तेज धार में बह गया ।जिसकी खोज जारी है । वही परिजनो में मातम का माहौल है। खबर लिखने तक यूवक का नहीं चल पाया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें