महिला का सर धर से अलग कर पटरी के पास फेंका!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

सिर धड़ से अलग कर महिला को उतारा मौत के घाट

बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला का सिर धड़ से अलग कर, उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया। ताकि वारदात को दुर्घटना साबित किया जा सके। बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस ने राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के देकपुरा हॉल्ट के समीप से मंगलवार की सुबह महिला की लाश बरामद की। शव पटरी से दूर था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि धारदार है हथियार से उसकी हत्या की गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना हत्या प्रतीत हो रहा है। पटना से वरीय अधिकारी आकर जांच करेंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें