ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के दरियापुर मोड़ के समीप ट्रक व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान सहरसा के रामशंकर यादव एवं खगड़िया के हवलदार नंदू के रूप में की गई है। दोनों घायलों को स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों ने बताया जाता है कि स्कॉर्पियो से दोनों पुलिसकर्मी पटना से शेखपुरा जा रहे थे।
ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा




