निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
सोमवार को भी लगातार आठवे दिन अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा द्वारा मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में रजनीश कुमार,शाहिद मंजूर राजीव कुमार झा संयोजक, कपिलदेव कुमार महासचिव, राजेंद्र दर्वे ,रवि कुमार,आनन्द कुमार झा, विनय मिश्रा, पप्पू यादव,फैयाज़, नसर, इनायत मृगांक शेखर झा,डॉ संजय ठाकुर आदि अनेक सक्रिय अधिवक्ता सदस्यों की उपस्थिति में जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर में अप्रत्याशित औऱ घोर राजीव कुमार झा ने कहा कि प्रत्याशी द्वारा नामांकन पश्चात् निर्वाची अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में हेरा फेरी तथा रद्दो बदल औऱ परोक्ष रूप से व्यक्ति विशेष को अनैतिक लाभ पहुँचाने के गंभीर मामले को अंजाम दिया जा रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खुली चुनौती है तथा इस पर विस्तृत परिचर्चा हुई, मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में लाठी औऱ एक तरफा कार्यवाही का लोकतान्त्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करने का संकल्प लेना होगा तथा आंदोलन को औऱ अधिक मुखर औऱ प्रखर बनाकर वरीय पुलिस अधिकारी से ऐसे तत्वों की अविलम्ब गिरफ़्तारी की मांग करने के सभी विकल्पों पर विमर्श किया गया, कपिलदेव कुमार ने कहा कि आम अधिवक्ता को भी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए अपनी कल्याण राशि के बन्दर बाँट को रोकना होगा नहीं तो आप निर्वाचित होकर भी ढाक के तीन पात साबित होंगे।




