रिपोर्ट:- नीरज कुमार मिश्रा
बरौनी
रेल पुलिस बरौनी ने सोमवार की अहले सुबह रेल क्षेत्र से अज्ञात महिला का शव बरामद किया।इस संबंध में रेल पुलिस बरौनी इंस्पेक्टर इमरान आलम ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली की तेघड़ा एवं बछवाड़ा रेल लाइन के बीच ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है।घटना स्थल पर पहुंच कर रेल पुलिस बरौनी मामले की छानबीन जुट गई।वहीं उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय अज्ञात महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी बरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।




