नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ।
बरौनी
बरौनी रेल पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई में न्यू बरौनी स्टेशन पर 6 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर इमरान आलम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 9 अप्रैल को रात्रि गश्ती के दौरान न्यू बरौनी स्टेशन पर चेंकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी अंतिम छोड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया।छानबीन के दौरान खगड़िया जिला के राजाजान गांव निवासी 22 वर्षीय पाण्डव कुमार को 5 किलो 750 ग्राम गांजा के पैकेट के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।




