इस मंदिर में सवा मन के लड्डू चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं हनुमानजी।

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा नगरपरिषद के वार्ड संख्या 28 ईश्वरटोला स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी के दिन सवा मन का लड्डू चढ़ाने की परंपरा है।ये परंपरा यहाँ सदियों से चली आ रही है।कहा जाता है कि यहाँ सवा मन का लड्डू और झंडा चढ़ाने से बजरंगबली खुश हो जाते हैं।बजरंगबली मोतीचूर और बेसन के लड्डूओं से प्रसन्न होते हैं।यूँ तो इस मंदिर में हर दिन भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं,लेकिन रामनवमी के दिन यहां विशेष पूजा होती है।ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन सवा मन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाता है,उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।हनुमानजी इस दिन भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।इस दिन दूर-दूर से श्रद्धालु हनुमानजी को सवा मन का लड्डू का भोग लगाने आते हैं।सबसे खास बात ये है कि भोग का लड्डू मंदिर परिसर में कारीगरों के द्वारा ही बनवाया जाता है।लड्डू बनाने में साफ-सफाई और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है।भोग का लड्डू रामनवमी के एक दिन पहले से बनना आरंभ हो जाता हैं और रामनवमी के दिन यह भोग लगाया जाता हैं।

Join us on:

Leave a Comment