अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लोकेशन नवादा
नवादा: सूर्योपासना के महापर्व छठ की खुशी उस समय गम में तब्दील हो गया जब एक छठ व्रती खरना का प्रसाद बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गई। यह घटना रोह थाना क्षेत्र के परतापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गोपाल यादव की 70 वर्षीय पत्नी मुनकी देवी मिट्टी के चूल्हे पर खरना का प्रसाद बना रही थी, तभी आग की चिंगारी उनकी साड़ी को पकड़ लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें उन्हें अपने आगोश में ले चुका था। परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 40 सालों से चैती छठ करती आ रही है। उनका पूरा परिवार छठी मैया की आराधना में जुटा था। छठ गीतों से पूरा घर गुंजायमान हो रहा था, तभी छठ की गीतों की जगह परिवारों की चीख-पुकार से छठ की खुशी गम में तब्दील हो गया।




