बेगूसराय में अनोखा जन्मदिन मनाया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय ब्रेकिंग व्हाट्सएप ग्रुप का 8 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में अनोखा जन्मदिन के अवसर पर एक समारोह आयोजित की गई अभी तक आप लोग आदमी को जन्मदिन, सालगिरह और खुशियों में केक काटने की खबर देखें होंगे लेकिन बेगूसराय में एक व्हाट्सएप ग्रुप के आठवां स्थापना दिवस पर केक काटकर पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप में जिले के जाने-माने राजनेता, वरिए अधिकारी, पत्रकार समाजसेवी और बुद्धिजीवी जुड़े हैं। दरअसल “बेगूसराय ब्रेकिंग न्यूज़” के नाम से इस व्हाट्सएप ग्रुप को शिक्षाविद अशोक कुमार सिंह अमर ने 04 अप्रैल 2015 को सामाजिक चर्चा व शहर के खबरों से शहर के बुद्धिजीवियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से शुरू किया था। शुरुआती दौर में यह ग्रुप लोगों को खबर से अपडेट कराने का माध्यम बना लेकिन समय के साथ यह ग्रुप शहर के विकास की नीतियों पर सामूहिक चर्चा का मुख्य मंच बनकर उभरा। वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में यह व्हाट्सएप ग्रुप शहर से गांव तक कोविड-19 के समय में विभिन्न अस्पतालों की व्यवस्था और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से संवाद व समाधान का मुख्य जरिया भी बना। मंगलवार को देर शाम बेगूसराय ब्रेकिंग न्यूज़ का 8 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें इस ग्रुप के करीब करीब तीन दर्जन एडमिन्स ने केक काटकर धुमधाम से समारोह मनाया। इसमें शिक्षाविद्, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पत्रकार, समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान इस ग्रुप के सदस्य पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद अशोक कुमार अमर,भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह कोषाध्यक्ष राम कल्याण सिंह , कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश के नेता अभिषेक कुमार सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन कुमार चौधरी,प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी दिनेश टेकरीवाल, वनवासी कल्याण के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, शिक्षाविद शिव प्रकाश भारद्वाज, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ अश्मित पराग, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रूपेश कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ कुमार भावेश, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ सुमित कुमार सिंह, आज तक न्यूज़ चैनल के संवाददाता सौरभ कुमार, ताजा टीवी न्यूज़ चैनल के संवाददाता प्रशांत कुमार, नवतेज के संवाददाता हरिराम दास,पत्रकार सुमित कुमार, नितेश रंजन विशाल कुमार जदयू युवा नेता सौरभ कुमार दर्जनों प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे
बाईट- अशोक कुमार सिंह, व्हाट्सएप ग्रुप निर्माता सर प्रिंसिपल समथा कॉलेज

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें