मोकामा के कई घाट खतरनाक, छठ में भाग लेने वाले बरतें सावधानी!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

गंगा में तीव्र गति से हो रहे कटाव के कारण मोकामा के कई छठ घाट खतरनाक घोषित कर दिए गए हैं न सिर्फ घोषित कर दिया गया है बल्कि भौतिक सत्यापन में भी यह देखने को मिला कि मोकामा के कई सारे घाट बहुत ही खतरनाक है जहां तीव्र गति से कटाव हो रहा है और इसलिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर जो घाट चिन्हित किए गए हैं जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने व्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि छठ के लिए उसी घाट पर जाएं जो जनप्रतिनिधि और प्रशासन द्वारा चिन्हित किया गया है। और जिनका अस्थाई निर्माण कराया गया है, बैरिकेडिंग की गई है, वहां नाव इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़े, मोकामा पूर्वी में औंटा ,दरियापुर और हाथीदह पंचायत के सभी गंगाघाट काफी खतरनाक है। हाथीदह के मुखिया और मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा औंटा के मुखिया सुबोध कुमार और मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष तथा दरियापुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद के द्वारा अपने-अपने पंचायतों में घाटों का निर्माण कराया कराया गया है और लोगों से अपील की गई है कि कृपया इसी घाट पर आकर अपना व्रत पूरा करें।
बाइट- शशि शंकर शर्मा (अध्यक्ष, मुखिया संघ)
बाइट:- शैलेन्द्र प्रसाद, मुखिया दरियापुर

Join us on:

Leave a Comment