धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रोहित पांडे जी के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भोलानाथ पुल निर्माण की स्वीकृति के अवसर पर भागलपुर नगर स्थित दक्षिणी खंड में भोलानाथ पुल के पास से आभार यात्रा निकाली गई। यह आभार यात्रा शिवपुरी कॉलोनी शीतला स्थान चौक होते हुए मिरजानहाट दुर्गा स्थान पर समाप्त हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए आसपास के दुकानदार एवं लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि भागलपुर में भोलानाथ पुल की समस्या वर्षों से थी इसके निर्माण के लिए सैयद शाहनवाज हुसैन काफी समय से अथक प्रयासरत थे जिसका नतीजा है कि आज पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं बिहार सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी। इसके निर्माण से दक्षिणी खंड में होने वाले जाम की समस्या से समाधान मिलेगा एवं भागलपुर विकास की ओर अग्रसर होगा आज की आभार यात्रा में अभिनव सिंह ,संतोष साह,इंदू भूषण झा ,अभय बर्मन ,देवव्रत घोष, शशि मोदी ,सुधीर भगत ,प्यारे हिंद ,चंदन पांडे अजीत गुप्ता ,रोहित सोलंकी ,शैलेंद्र कुमार ,पंकज सिंह ,विपुल कुमार आलोक सिंह बंटू, दिलीप निराला ,रोशन सिंह, मनीषदास,करण शर्मा, कुश पांडे ,अतुल अग्निहोत्री, अभिजीत कश्यप, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




