अश्विनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :
बांका(बिहार) :-
मतदान के बाद जीत की गणित बनाने में लगे समर्थक व प्रत्याशी।
बांका जिला में 2912 मतदाताओं में 2903 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
बांका(बिहार):-
बांका-भागलपुर निकाय एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में बांका जिला के 11 प्रखंडों में मतदान संपन्न हो गया। बांका जिला के 11 प्रखंडों को मिलाकर कुल 2912 पंचायत प्रतिनिधियों को मतदान करना था, जिसमें 2903 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बांका जिला में 99.6 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय वारदात की कोई सूचना नहीं है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए हर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। जिला स्तरीय पदाधिकारी भी जगह-जगह गस्त करते रहे। बांका जिला में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। इधर मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशी सहित उनके समर्थक जीत हार की गणित बनाने में लग गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि एमएलसी चुनाव में धन बल की ताकत चुनावी गणित को उलझा सकती है।




