निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
भागलपुर,विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज इलाके
में बजरंगबली मंदिर के पास एक घर में हिस्सेदारी मांगने को लेकर आए दिन एक परिवार में भाई-बहन के बीच बराबर लड़ाई झगड़ा होते रहता है । यहां तक की जान पर भी आफत आ जाती है। समाज के लोग इस बात को लेकर काफी परेशान हैं। एक दिन की बात हो तो कोई बात नहीं ।लगातार इसी हिस्सेदारी की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा का माहौल बना ही रहता है जिससे सामाजिक स्थिरता व माहौल भी बिगड़ जाता है। बताते चलें कि अरुण साह के घर मे उनकी बेटी हिस्सेदारी मांगने को लेकर काफी शोर-शराबा करती है। अरुण शाह ने तीनों बेटीयो की शादी कर दी ।एक बेटी आईजीएमएस में जॉब करती है। दूसरे बेटी का पति रेलवे ड्राइवर है और तीसरी बेटी करीब 2 साल अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रहती है । उसका कहना है कि हमारे पति कमाते नहीं है मैं कहां जाऊं ।मुझे इसमें हिस्सा चाहिए ।मैं इसी हिस्से से अपना गुजर-बसर करूंगी। अरुण शाह का पुत्र अमित कुमार का कहना है पिताजी इस बात को लेकर काफी परेशान हैं। मेरे पिताजी तीनों बहनों को दूसरी जगह जमीन देने को तैयार है, मगर मेरी बहन घर में हिस्सा लेना चाहती है जिसको लेकर हमेशा मारपीट लड़ाई झगड़ा करते रहती है। वही आज मेरी बहन ने पिताजी को सोए हुए अवस्था में जलाकर मारने का भी प्रयास किया लेकिन पिताजी बाल बाल बच गए। समाजवाले राजकुमार यादव सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की यह कैसा नियम बनाया है बेटी की शादी हो जाने के बावजूद हिस्सेदारी की बात लेकर आए दिन मार झगड़ा व कलह से लेकर जान पर आफत आने वाली बात हो जाती है। आपसी दरार पड़ जाता है ।आखिर ऐसा क्यों? वही ग्रामीणों ने कहां की इस तरह समाज का माहौल खराब होता है और पड़ोस में रहने वाले परिवार पर गलत असर पड़ता है।




