तो क्या बाबा योगी के तर्ज पर अब नीतीश भी चलवाएंगे बुलडोजर ?

SHARE:

कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर

उत्तर प्रदेश चुनाव में हुए मैन ऑफ द मैच बुलडोजर कि अचानक मांग बढ़ने लगी। और बाबा बुलडोजर के तर्ज पर ही अब मध्य प्रदेश और बिहार के अपराधियों पर शामत आने की शुरुआत हो गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के अकूत संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। और अब बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पुलिसकर्मियों ने अब बुलडोजर को अपना हथियार बनाना शुरू कर दिया। और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुलडोजर के कारण अचानक कई पुलिसकर्मी की जय कारे हो रहे हैं। मामले को समझें
दरअसल छपरा में 2 अपराधी पुलिस की नजरों में धूल झोंक कर फरार चल रहे थे। उन पर हत्या का केस दर्ज था। कई बार पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर निकल चुका है। और इस बार बिहार पुलिस अपने लाव लश्कर के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। और अपराधियों के घर पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। तो सोशल मीडिया पर अपने बिहार के जांबाज़ पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल पिछले दिनों विपक्ष के नेता राबड़ी देवी ने भी कहा था बिहार में बाबा मॉडल अपनाना जरूरी है। यानी अपने उत्तर प्रदेश वाले बाबा बुलडोजर फिलवक्त बुलडोजर के नाम सुनते ही कहीं ना कहीं माफिया अपराधियों में सरकार के प्रति अब कहीं ना कहीं डर दिखने लगा है। तो आम जनमानस भी जमकर सरकार के साथ खड़े हो गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment