विधायक राजकुमार और विधानपार्षद सर्वेश कुमार ने डाले वोट

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

राजकुमार सिंह (विधायक जदयु)

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय बेगूसराय खगरिया परीक्षेत्र 19 के लिए विधान परिषद चुनाव को लेकर आज सुबह से मतदान कराया जा रहा है बेगूसराय सह खगरिया क्षेत्र संख्या 19 में भी ससमय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है । धीरे-धीरे मतदाता भी मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं और अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं । निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है एवं प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि बेगूसराय के 18 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है तो वही खगड़िया में सात दोनों जिला मिलाकर 25 मतदान केंद्रों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है । कुल मिलाकर 5339 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे । बेगूसराय और खगरिया दोनों जिले में 5339 मतदाताओं ने 10 प्रत्याशी को भाग्य का फैसला करेंगे इस परीक्षेत्र में मुख्य लड़ाई एनडीए भाजपा के समर्थित उम्मीदवार रजनीश कुमार और महागठबंधन राजद समर्थित उम्मीदवार मनोहर यादव और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजीव कुमार के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की लड़ाई देखा जा रहा है। मतदाताओं के अनुसार उन्होंने पंचायत के विकास की अपेक्षा रख कर मतदान किया है और निश्चित रूप से जो भी प्रत्याशी जीत के आएंगे वह क्षेत्र का विकास करेंगे । 

बाइट- सर्वेश कुमार विधान पार्षद
बाइट- राजकुमार विधायक मटिहानी
बाइट- मतदाता

Join us on:

Leave a Comment