प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार सेफ्टी टैंक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया इस घटना में बाइक पर सवार महिला की जहां मौत हो गई वहीं चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पंचबा गांव की है। बताया जाता है कि भगवान पुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी प्रभात कुमार की पत्नी 30 वर्षीय अर्चना कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ बेगूसराय एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने आ रहे थे । इसी दौरान पंचबा गांव के निकट तेज रफ्तार सेफ्टी टैंक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में अर्चना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच सेफ्टी टैंक को जप्त कर लिया है जबकि चालक भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन




