वामपंथी विधायकों को मार्शल आउट किये जाने के विरुद्ध प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बिहार में बढ़ते अपराध और बिहार विधानसभा में भाकपा माले के विधायकों को मार्शल आर्ट द्वारा निकालने के खिलाफ भाकपा माले ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर कुमार के नेतृत्व में भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड़ पार्टी ऑफिस से लेकर अंबेडकर चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला। माले नेताओं ने कहा कि आज बिहार में अपराध चरम पर है और जब भाकपा माले के विधायक ने विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया तो विधानसभा अध्यक्ष ने उसे स्थगित कर दिया और उल्टे माले विधायकों को मार्शल आर्ट के द्वारा बाहर निकलवा दिया गया, यह संविधान के खिलाफ है। लगातार बिहार में अपराधी बेखौफ हैं और पटना में जदयू नेता की हत्या कर दी गई, आरा वीर कुंवर सिंह के पोते की हत्या कर दी गई। हर जगह अपराध बढ़ गया है लेकिन नीतीश कुमार आरएसएस और भाजपा के आगे घुटने टेक दी है। बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर अपराध पर लगाम लगाने की गई है।
बाईट- दिवाकर कुमार जिला सचिव भाकपा माले
बाइट -चंद्र देव वर्मा, माले नेता

Join us on:

Leave a Comment