MLC प्रत्याशी राजीव कुमार ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा


कांग्रेस समर्थित विधान परिषद प्रत्याशी राजीव कुमार ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ दाखिल किया नामांकन! “जनप्रतिनिधियों को मानदेय में वृद्धि,सुरक्षा,इंश्योरेंस व पेंशन के लिए आपकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक राजीव कुमार लड़ेंगे” उपरोक्त बातें खगड़िया सदर के विधायक छत्रपति यादव ने नामंकन सभा को सम्बोधित करते हुये कही। वहीं पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि क्योंकि आप पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही गांव व छोटे टोलों में सभी विकास के कार्य किए जाते हैं। आप सभी जमीन से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि हैं। जिन्हें हर हाल में सम्मान मिलनी चाहिए। राजीव कुमार आपके हक,सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये विधान परिषद प्रत्याशी राजीव कुमार ने कहा कि दोनों जिले में पूर्व में जनप्रतिनिधियों की सरेआम हत्याएं हुई कईयों के साथ वर्तमान में भी घटनायें घट रही है लेकिन इसकी आवाज कोई नही उठा रहा है अगर आप शक्ति और समर्थन देंगे तो आपकी सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। निवर्तमान विधान परिषद सदस्य पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है तो 12 वर्षों में योजनाओं में अपने चट्टे बट्टे के सहयोग से करोड़ों का घोटाला किया, वहीं सदन में 12 वर्षों में कभी मजबूती से अपनी बातों को नही रखा । यह गणेश परिक्रमा वाली राजनीति जानते हैं ये जोड़ने में नही तोड़ने में विश्वास रखते हैं।राजीव कुमार ने कहा कि हमारा एक ही शपथ है कि बेगूसराय-खगड़िया के त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों की सेवा करना है। हम विश्वास दिलाते हैं कि बेगूसराय-खगड़िया को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे। मैं सेवक हूं और एक साथ मिलकर लोगों की सेवा करेंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है कि जब कोई भी बुलाएगा, हम आयेंगे और आपके सुख दुख में आपके साथ रहेंगे। आदर्श पंचायत बनाने के लिये आपके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। प्रत्येक पंचायत में अच्छी शिक्षा ,स्वास्थ्य सेवा को बहाल करना प्राथमिकता में होगी। खगड़िया जिला कांग्रेस अध्य्क्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि बेगूसराय खगड़िया के सभी सम्मानित पंचायत जनप्रतिनिधियों को सोच समझकर कर वोट देना चाहिए और उन्हें वोट दे जो हमेशा आपके क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहे। लोजपा नेता सह जेडआरयूसीसी सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने बदलाव का मन बना लिया है। इसबार ऐसे विधान परिषद सदस्य का चयन करेंगे जो पार्टी,जाति, धर्म से ऊपर उठकर पंचायत प्रतिनिधियों के हित की लड़ाई और उनके हक की बात करते हैं। निवर्तमान एमलसी खुद का और अपने चट्टों बट्टों के ही पेट भरने में लगे रहे। दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधियों की हत्या हुई किसी के आंखों के आसूं को भी पोछने का काम नही किये। खगड़िया में आम जनप्रतिनिधि या आम जनता का कोई भी पांच काम ये नही गिनवा सकते। आज जनप्रतिनिधि जागरूक हो चुके हैं इन्हें दोनो जिलों से खदेड़ा जायेगा।
इस नामंकन सभा मे बेगुसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह , खगड़िया कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ,पूर्व विधायक अमिता भूषण,बेलदौर प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी,चौथम उपप्रमुख प्रतिनिधि रंजन सिंह,कांग्रेस नेता रजनी कांत पाठक,अभय कुमार उर्फ सारजन सिंह,प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास,एनएसयूआई छात्र संगठन के निशांत सिंह,लोजपा नेता सह जेडआरयूसीसी सदस्य राकेश कुमार सिंह,पंसस क़याम साहब,मुखिया निरंजन चौधरी,दिलीप पोद्दार,टिंकू सिंह,राहुल कुमार,प्रिंस विवेक सहित खगड़िया बेगूसराय के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment