होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

डीआरडीए सभागार में SP की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई! बैठक को संबोधित करते हुए DSP प्रकाश कुमार ने कहा होली रंगों का त्योहार और आपसी सद्भाव का भी प्रतीक है! वहीं दूसरी ओर इसी दिन मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है और इसे सौहार्द पूर्वक मनाएं! तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है और हुड़दंगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा! बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गई ! SDO धनंजय कुमार ने कहा शांति और सोहार्द में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी! बैठक में DSP प्रकाश कुमार के अलावा शंति समिति के कई अन्य सदस्य मौजुद थे!

Join us on:

Leave a Comment