धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर जिले के बाईपास टीओपी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बैजानी पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव के विनोद दास के गुहाल में आग लग गई, जिसमें दो मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वही घटनास्थल पर बाईपास टीओपी जगदीशपुर थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव दल बल के साथ पहुंचे । वही मौके पर बैजानी पंचायत के मुखिया नवल सिंह, सरपंच सूरज मंडल , जगदीशपुर पशु चिकित्सक सुनील बैठा भी पहुंचे जहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्या देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है । हालांकि विनोद दास का कहना है कि पता नहीं आग कैसे लगी और कब लगी वहीं इसकी सूचना बगल के ग्रामीणों द्वारा मुझे मिली जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी की जब तक कुछ करते तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।




