धीरज शर्मा की रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भागलपुर कोर्ट परिसर मे एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सारे न्यायाधीश ,एलडब्लूसी के सदस्य, जूविनाइल मेंबर, जेजेबी – बीडब्ल्यूसी पैनल के अधिवक्ता शामिल हुएl इसमें पॉक्सो एक्,ट जेजेबी एक्ट, मानव तस्करी जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया l जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा, जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अतुल वीर सिंह के अलावे कई पदाधिकारीयों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की l
इस कार्यशाला के आयोजन को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अमित कुमार,तूलिका,के अलावे सभी कर्मी कई दिनों से तैयारी में जुटे थे , वही मंच संचालन रमन कर्ण कर रहे थेl




