दुमका- जनाक्रोश सह जनादेश सभा का आयोजन

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

विभिन्न संघ संगठनों की ओर से जनाक्रोश सह जनादेश सभा का आयोजन

बीडीओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया 6 सूत्री ज्ञापन

शिकारीपाड़ा (दुमका)

आज मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा शिकारीपाड़ा, युवा संघ शिकारीपाड़ा, मुखिया संघ शिकारीपाड़ा, संताल परगना आदिवासी बुद्धिजीवी मंच दुमका, आदिवासी क्लब काठीकुंड और गोपीकांदर के संयुक्त तत्वावधान में जनाक्रोश सह जनादेश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले शिकारीपाड़ा के कॉलेज मैदान के सामने स्थित सिदो कांन्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन आक्रोश रैली निकाली गई जो मुख्य बाजार होते हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर पहुंची|
अवसर पर तमाम संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 1932 की खतियान आधारित झारखंडी स्थानीयता की पहचान को परिभाषित किया जाय तथा सभी सरकारी पदों पर 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू की जाय,झारखडियों के लिए तृतीय व चतुर्थ वर्गीय पदों पर 100% सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाय। झारखंड सहित संताल परगना से बाहरी भाषा (भोजपुरी, मगही, अंगिका) को हटाया जाय। पाँचवीं अनुसूची व पेसा कानून-1996 का नियमावली अविलंब निर्माण कराकर लागू कराया जाय। विगत रघुवर सरकार द्वारा निर्मित नियोजन नीति को अविलंब निरस्त व रद्ध कराया जाय। संताली भाषा को झारखंड राज्य का प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाय। मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों ने गगनचुंबी नारे लगाए जिसमें 1932 खतियान आधारित स्थानीयता व नियोजन नीति लागू करो, भोजपुरी मगही, अंगिका- बाहरी भाषा नहीं चलेगा, संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा दो, हेमंत सरकार होश में आओ, गठबंधन सरकार होश में आओ, झूठा आश्वाशन नहीं चलेगा जैसा कई माँगो की आवाज बुलंद की गई।
अवसर पर हाबिल मुर्मू, एमानुएल हाँसदा, दुलाल बेसरा, भीम सोरेन, अब्राहम मुर्मू, अशोक मुर्मू , अनिल सोरेन, भुंडा सोरेन, पीरू सोरेन, वाईलेन मरांडी, गुलाम सोरेन, मंत्री मुर्मू, माईकेल बास्की, सोनोत मुर्मू, अविनाश सोरेन, सुकोल मरांडी, शमसूल अंसारी, मंजर अंसारी, चाँदो बास्की, सोरेन, मिथलेश मुर्मू, डेविड सोरेन सहित भारी संख्या ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment