मोकामा:- समय से पूरा होगा गंगा उद्वह परियोजना!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट!

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले गंगा उद्भव परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, निर्माण क्षेत्र की कंपनी मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जो इस काम को कर रही है उसके अभियंता बालाजी राव और प्रदीप मिश्रा ने आज मोकामा में कंप्लीट हाइड्रो टेस्टिंग करते हुए बताया कि सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट समय के अनुरूप पूरा हो इसके लिए कंपनी दिन-रात कार्य कर रही है।
उसी के सिलसिले में आज जितने पाइप का काम हो चुका है उसकी हाइड्रो टेस्टिंग कर यह देखा गया कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं है और संतुष्ट होने के बाद आगे बाकी पाइपों की, जिनका काम पूर्ण हो चुका है उनका हाइड्रो टेस्टिंग कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सेतु के पास से पाइप डालकर राजगीर होते हुए गया तक गंगाजल को ले जाए जाने वाली परियोजना का नाम है गंगा उद्भव परियोजना, इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जाता है ।
इस परियोजना का इसी साल लोकार्पण भी किया जाना है अतः कंपनी बरसात आने से पहले सारे कार्य पूर्ण कर लेना चाहती है,और इसलिए मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के द्वारा दिन-रात इस परियोजना पर काम किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें