नगर परिषद की समस्याओं से अवगत हुए विधायक वसंत सोरेन!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

नगर परिषद दुमका के वार्ड नं आठ की समस्यायों से अवगत हुए विधायक बसंत सोरेन

मौके पर संबंधित अधिकारियों को दिया समस्याओं के निष्पादन का निर्देश

दुमका

आज बुधवार को विधायक बसंत सोरेन ने दुमका नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 8 की वार्ड पार्षद प्रतिमा कुमारी के आवास पर उनसे मुलाकात की। अवसर पर विधायक बसंत सोरेन वार्ड की कई समस्याओं से अवगत हुए एवं समस्याओं के निस्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया|बताते चलें कि स्थानीय विधायक बसंत सोरेन लगातार जनसमस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं गांवों का दौरा करते रहते हैं|उनके सामने जो भी समस्याएं आती है वो उसका त्वरित समाधान करने का प्रयास करते हैं|दुमका में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मामला हो या स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने का मामला हो वो क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर उसके समाधान का प्रयास करते हैं, जिससे आमजनों में विधायक के प्रति सम्मान बढ़ता जा रहा है|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें