बंद खदान के पानी में तैरती हुई मिली खलासी की लाश

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

मंझलाडीह के बंद खदान के पानी में तैरती हुई मिली खलासी की लाश

गुरुवार को अनियंत्रित होकर खदान में गिर गया था पत्थर लदा हाईवा

शिकारीपाड़ा(दुमका)

थाना क्षेत्र के मंझलाडीह पत्थर खदान में हाईवा सहित पानी में गिरे खलासी की लाश शुक्रवार की सुबह पानी में तैरती हुई पायी गई| घटना गुरुवार की अहले सुबह की है| क्षमता से अधिक पत्थर लादकर सरस डगाल की तरफ आता हाईवा पानी भरे एक बंद पत्थर खदान में गिर गया था| काफी मशक्कत के बाद गुरुवार शाम तक हाईवा को खदान से बाहर निकालने में पुलिस सफल रही थी, लेकिन चालक की लाश को नहीं निकाल पाई थी| शुक्रवार कि सुबह ग्रामीणों ने देखा कि खदान में भरे पानी में लाश तैर रही है|ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी|सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल से लाश को उठाकर थाना लाई और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें