अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी गाबर इंडिया के मैनेजर से चार पहिया वाहन की शीशा तोड़कर 9 लाख रुपये की चोरी हुई है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सीमा टॉकीज के पास घटी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गाबर इंडिया के मैनेजर ओम प्रकाश शहर के पीएनबी और एचडीएफसी बैंक से 5-5 लाख रुपये यानी कुल 10 लाख की निकासी किए। जिसमें एक लाख अपने स्टाफ को दिया। 9 लाख रुपये को गाड़ी के बीच वाली सीट पर रखकर कंपनी के रजौली कैंप जा रहे थे। इसी बीच पुल पार स्थित सीमा टॉकीज के पास अपने चार पहिया वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर पास रहे एक सैलून में सेविंग कराने गए, तभी चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 9 लाख रुपये लेकर चलते बना। जिसके बाद मैनेजर ने घटना की सूचना नगर थाना को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।




