:- सोनी पांडेय की रिपोर्ट
दरभंगा के लहेरियासराय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति दरभंगा के शिक्षकों के द्वारा आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। अपने मुख्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे संगठन के अध्यक्ष रेजाउल्लाह ने कहा कि कहा कि उनकी प्रमुख मांगे वेतन विसंगति को दूर किया जाए नियमावली 2012 के मुताबिक पूर्व नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में पदोन्नति करते हुए उक्त तिथि से वित्तीय लाभ के साथ वेतन निर्धारण किया जाए। नियमावली 2012 के अनुसार 12 वर्षों से बढ़े प्रोन्नति दी जाए। राज्य के सभी जिला की तरह सातवां वेतन निर्धारण नियमावली 2017 के लेवल टू के 18 को सुधारकर 15% वाला वेतन निर्धारित किया जाए।




