गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
रानीश्वर(दुमका)
स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयताड़ा गांव के जोरिया के पास से दफन किए एक शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया हैं|प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान टमाटर हांसदा 42 के रूप में हुई हैं।वह शिकारीपाड़ा थाना के बांसपाहाड़ी गांव का रहने वाला बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बिगत चार साल से अपनी दूसरी पत्नी के साथ जयताड़ा गांव में रहता था ।बताया जाता हैं कि हत्या कर शव को दफना दिया गया था|अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दस दिनो पूर्व की हैं ।




