शंखनाद संवाददाता
गोपीकांदर ( दुमका)
आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन के अध्यक्षता में गोपीकांदर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सत्य शिकक्षणनद मुर्मू ने भाजपा में अपना योगदान दिया| कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीकांदर मंडल अध्यक्ष नकुल साह ने की| कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल,जिला महामंत्री विवेकानन्द राय, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जिला मंत्री मानो मुर्मू, कामेश्वर गुप्ता, निरंजन मंडल एवं रूपेश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे|
मीडिया प्रभारी पिन्टु अग्रवाल ने कहा कि श्री मुर्मू के भाजपा में शामिल होने से जिला में संग़ठन मजबूत होगा| लिट्टीपाड़ा विधानसभा में भी पार्टी मजबूत होगी| श्री अग्रवाल बताया कि श्री मुर्मू के साथ शिनाथ गिरी, गोरिशंक पाल कैटरीना मरांडी बसंती देहरी रमेश देहरी रघुनंदन राय आशा मोहली बुधनी महरानी राहुल मिर्धा मनिज किस्कू राम दास मुर्मू राजेश कुमार मिर्धा सुधीर किस्कू वकील मरांडी सुभाष राय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए|




