रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा/गोविन्द कुमार!
आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए रेत बिछाकर तैयार किया गया मैदान, दो हेलिपैड भी बनाए जा रहे
आज मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी है इसको लेकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है, बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे तक अनंत सिंह मैदान में डटे हुए थे मैदान में रेत बिछाया गया है। सुबह से ही मैदान में घोड़ो की प्रैक्टिस कराई जा रही है वहीं लगभग नौ बजे से पुनः अनंत सिंह मैदान का जायजा ले रहे है। शादी को लेकर लोग पहुंच रहे है। वहीं देर रात्रि तक एक हेलिपैड बनाया गया था वहीं सुबह से ही दर्जनों मजदूर लगे हुए है और दूसरा हेलिपैड बनाया जा रहा है वहीं अनंत सिंह के बेटे भी तैयारी का जायजा ले रहे है।



