बक्सर में फीकी रही देव दीपावली – गोलाघाट पर नहीं दिखी पिछले साल जैसी रौनक, सांसद-विधायक पर उठे सवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

बक्सर के प्रसिद्ध गोलाघाट पर इस वर्ष देव दीपावली का पर्व बिल्कुल फीका रहा। पिछले वर्ष जहां घाट दीयों की रोशनी और भव्य आयोजन से जगमगा रहा था, वहीं इस बार सन्नाटा पसरा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में मायूसी देखी गई।

इस मामले को लेकर प्रसिद्ध समाजसेवी व वार्ड पार्षद टप्पू राय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बक्सर एक धार्मिक नगरी है, जिसे मिनी काशी भी कहा जाता है। यहां हर साल देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती थी, लेकिन इस वर्ष जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पर्व की चमक गायब रही।

टप्पू राय ने कहा कि यहां के जिम्मेदार सांसद और विधायक ने इस बार देव दीपावली को जरूरी नहीं समझा। न तो उनके द्वारा कोई सहयोग मिला और न ही आयोजन में कोई सहभागिता दिखी। ये लोग सिर्फ जनता को इस्तेमाल करना जानते हैं और धर्म की राजनीति करते हैं। उसी का परिणाम है कि इस वर्ष की देव दीपावली फीकी रही और पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोग काफी उदास नजर आए।

रिपोर्ट: धीरज कुमार, बक्सर
बाइट: टप्पू राय, समाजसेवी सह वार्ड पार्षद

Join us on:

और पढ़ें