रिपोर्ट – निशांत कुमार!
24 नवंबर को मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर जदयू प्रदेश कार्यालय में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह और MLC नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जय निशांत तय निशांत के नारे लगे। तीनों नेताओं ने नीतीश कुमार के कार्यों और निशांत कुमार की भूमिका पर बयान दिया।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सम्मान में दीप प्रज्वलित किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने आज तक शक्ति प्रदर्शन नहीं किया है, इसे दूसरे रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 21 साल पहले के बिहार को याद कर रोम-रोम कांप जाता है, जब लोग किसी तरह जिंदगी काट रहे थे। आज जो बिहार दिख रहा है वो नीतीश कुमार के सुशासन का बिहार है, जहां लोग विजन के साथ विकास और समृद्ध बिहार की सोच के साथ काम कर रहे हैं।
जदयू MLC और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपनी उपलब्धियों को बताना ही शक्ति प्रदर्शन है। कार्यक्रम में हर जाति धर्म के लोग अपनी मर्जी और अपने खर्चे से आए हैं। यह खुशी का दिन है, पूरे बिहार में जदयू कार्यालयों और घरों पर दीये जलाए गए हैं। इसे सरकारी कार्यक्रम बनाने की कोई मांग नहीं है। नीतीश कुमार जैसा न कोई पैदा हुआ है न होगा, उनके नेतृत्व में बड़ा सामाजिक बदलाव आया है। निशांत कुमार पर उन्होंने कहा कि उनके आने से विरोधी अशांत हैं। निशांत ने प्रचार किया और पार्टी जीती, इसलिए कार्यकर्ता जयकारा लगा रहे हैं। बड़े नेताओं ने उन्हें स्वीकार कर लिया है, अब कुंडली देखने की जरूरत नहीं है। फिलहाल ध्यान सम्राट चौधरी और निशांत की जोड़ी को मजबूत करने पर है। बाकी अटकलें चंडूखाने की गप हैं।
वीओ-3 – वशिष्ठ नारायण सिंह का बयान
वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि राजनीति में रहने वालों के लिए नीतीश कुमार एक उदाहरण हैं, जिन्होंने व्यवस्था को संभालकर ठीक रखा। उनके कामकाज का असर आज भी उदाहरण के तौर पर दिया जाता है। उनका चरित्र एक आदर्श नेता के रूप में दिखता है, उनसे तुलना करना मुश्किल है। निशांत कुमार पर उन्होंने कहा कि वे नौजवान और प्रतिभाशाली हैं, उनमें जज्बा है, कुछ करने की इच्छा है। वे नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं।
विजुअल – जदयू कार्यालय में दीपोत्सव, नारेबाजी और तीनों नेताओं के बाइट का विजुअल
बाइट-1 – उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू
बाइट-2 – नीरज कुमार, MLC, जदयू



