सीएम सम्राट चौधरी ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का किया लोकार्पण!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा!

बिहार में राजस्व न्यायालयों की सुनवाई होगी अब ऑनलाइन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नई व्यवस्था का लोकार्पण

राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से होगी मामलों की सुनवाई

अब राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को बार-बार न्यायालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत शुरू हुई वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था

डिजिटल माध्यम से घर बैठे सुनवाई में शामिल हो सकेंगे आम लोग

वर्चुअल सुनवाई से आम लोगों के समय और संसाधनों की होगी बचत

गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सुलभ और सुगम होगा न्याय

राजस्व मामलों के निष्पादन में आएगी तेजी, न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ होगा कम

वर्चुअल सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन रहेगा उपलब्ध, प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता

राजस्व न्यायालयों के आदेशों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनेगा विशेष सेल

सुनवाई की तारीख और समय की सूचना SMS के साथ कॉल सेंटर एवं वैकल्पिक माध्यमों से भी मिलेगी

पक्षकार ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे साक्ष्य एवं जरूरी दस्तावेज, मामलों की स्थिति भी जान सकेंगे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग उठा सकें लाभ

सात निश्चय-3 के ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

डिजिटल बिहार के निर्माण और पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक राजस्व व्यवस्था की दिशा में बड़ा क़दम

Join us on:

और पढ़ें