SSB जयनगर द्वारा नेपाल निर्मित शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, आसूचना के आधार पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘ए’ समवाय हरिने के अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी खौना के जवानों द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर विशेष गश्ती अभियान चलाया गया।
गश्ती के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 277/02 से लगभग 900 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी एल्युमीनियम की बड़ी हांडी से 210 बोतल नेपाल निर्मित सोफी शराब, कुल 63 लीटर बरामद की गई।

इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति नितेश कुमार,19 वर्ष, गांव बासोपट्टी, जिला मधुबनी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक एल्युमीनियम की बड़ी हांडी एवं एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक भी जब्त की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने शराब नेपाल से लाने तथा भारत में आगे पहुंचाने की बात बताई। जब्त शराब, बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया।

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं सीमा सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।

Join us on: