देवोत्थान एकादशी पर श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लिया भाग!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा

देवोत्थान एकादशी व उठावनी ग्यारस के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इसी तिथि को हर साल बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।आज सुबह श्री भीमसेरिया स्मृति भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। निशान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची।पूरी यात्रा के दौरान भक्त झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप, बाबा के जयकारों और “जय श्री श्याम” के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा में बाबा का बहुत ही सुंदर और आकर्षक दरबार भी सजाया गया था, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से बाबा को निशान चढ़ाया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय और भक्तिमय हो गया। चारों ओर सिर्फ भक्ति, आनंद और उत्साह का ही नजारा दिख रहा था।आज संध्या 7 बजे से श्री श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। कीर्तन में बाहर से आए हुए प्रसिद्ध भजन गायक रवि अग्रवाल द्वारा भजनों का संगम होगा, जिसमें भजनों की अमृत गंगा बहेगी। आज के कार्यक्रम के मुख्य जजमान श्री मंटू भीमसेरिया होंगे।सुबह की निशान यात्रा में श्रवण खेतान, विपुल दहलान,आनंद भीमसेरिया,आयुष भीमसेरिया, राज अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, संजय मस्करा,रमेश भीमसेरिया, गोपाल दहलान,अंकित भीमसेरिया, आशीष गुप्ता, राजेश परसुरामपुरिया सहित हजारों श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Join us on: