रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
दरभंगा मधुबनी सड़क समाहरणालय के सामने प्रदर्शनकारियों के भीड़ से रहा जाम
मधुबनी जिले के लोहट चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने सैकड़ों महिला एवं पुरुष प्रदर्शनकारियों ने किया आक्रोशपूर्ण जोरदार प्रदर्शन।
लोहट में सीमेंट फैक्ट्री की जगह चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर सैकड़ों महिला पुरुष के जोरदार प्रदर्शन से निपटने मे पुलिस को काफी मशक्कत करना परा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गणेश महारान पर महिलाओं को समाहरणालय मे प्रवेश के लिए भड़काने का आरोप प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है ।
वहीं प्रदर्शनकारियों पर सरकारी कामकाज बाधित करने और सड़क पर एंबुलेंस रोकने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रदर्शन को लेकर गणेश महारान सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने, मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क को जामकर वेबजह मजमा लगाने एवं यातायात बाधित करने के आरोप मे कार्वाई को लेकर सख्ती बरतने की बात कही जा रही है। समाहरणालय की सुरक्षा में तैनात दंडाधिकारी और नगर थाना प्रदर्शन के दौरान का वीडियो फुटेज खंगाल कर उग्र प्रदर्शकारी महिला पुरुष की पहचान में जुटी हुई है।



