भागलपुर- छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई पर अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप की है। मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है।

वीओ-1: जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें नंदू यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर पति की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस संबंध में बबरगंज थाने में आवेदन भी दिया गया था। पत्नी ने पुलिस की पूर्व कार्रवाई और इलाके में पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब पांच राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। गोली लगने से नंदू यादव की मौत हुई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ परिजनों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Join us on: