पटना- जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, ASI को खेत में ले जाकर पीटा, 15 पर F. I. R.

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने ASI सरयू प्रसाद को घेरकर खेत में ले जाकर जमकर पिटाई की, जिसमें वे घायल हो गए। मामले में 15 लोगों पर नामजद FIR दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।


घटना 11 नवंबर की देर रात महुली रोड की है। पुलिस को इलाके में जुआ अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जमादार सरयू प्रसाद टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों ने विरोध शुरू कर दिया और टीम को घेर लिया। इसके बाद ASI को पकड़कर खेत की ओर ले गए और मारपीट की। पिटाई में उनकी वर्दी कीचड़ से सन गई और सिर में चोट आई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

दो दिन बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी पुष्टि बाइपास थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने की है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Join us on: