: – रवि शंकर अमित!
:- छठ महापर्व के बीच बाढ़ अनुमंडल के दर्जनों घाट बेहद खतरनाक पाये गये हैँ, जिसके भयावहता का अंदाजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है! इसीलिए विभिन्न घाटों का जायजा लेने, एसडीएम कृष्ण जोशी, और एसडीपीओ रामकृष्ण संयुक्त रूप से पहुंचे! उन्होंने दर्जनों घाटों का निरीक्षण किया जिसमें कई घाट बेहद खतरनाक स्थिति में पाये गये हैँ! जहां प्रशासन ने निर्देश दिया है कि लोग वैकल्पिक रूप से पोखर बनाकर या गंगा किनारे ही वैकल्पिक घाट बनाकर उसमें पूजा संपन्न करें!

और जहां बनाना संभव हो, वहां बेहद सुरक्षित तरीके से घाटों का निर्माण किया जाए! और तभी वहां अर्घ दिया जाए! उल्लेखनीय है कि 15 एवं 16 नवंबर को छठ महापर्व है!
जिसकी शुरुआत 13 नवंबर से ही हो जाएगी! अतः प्रशासनिक तैयारी भी काफी जोर-शोर से चल रही है!
इसलिए प्रशासनिक पदाधिकारी का लगातार छठ घाटों का निरिक्षण जारी है! इसी क्रम में आज भी एसडीएम कृष्णा जोशी व एसडीपीओ रामकृष्ण, मोकामा बीडीओ कुमार रवि,समेत मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह तथा मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने गंगा घाटो का निरिक्षण किया!
सबसे भीड़ भार वाले घाट मोकामा के हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु गंगा घाट को माना जाता है, जहां कई पंचायत और कई जिले तथा दूर दराज से भी लोग अर्घ देने आते हैं, वहां पर भी एसडीएम और एसडीपीओ ने जॉइंट निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता की, एवं सुरक्षित घाट बनकर ही अर्घ देने की अपील की!
इस दौरान मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष,तथा हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, ने घाटों की स्थिति से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया व प्रशासनिक सहयोग की मांग की!
मौके पर समाज सेवी दयानन्द सिंह तथा कांग्रेस नेता राकेश कुमार के साथ कई स्थानीय लोग मौजूद रहे!
बाइट :- कृष्णा जोशी, एसडीएम, बाढ़!



