एसएसबी ने भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी, भारत नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जुटी 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने कार्रवाई करते हुए 144 लीटर 480 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब जब्त की और एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘एफ’ समवाय, मुख्यालय कमला की नाका पार्टी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8:40 बजे देवधा थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग सात सौ मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर निगरानी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से सिर पर बोरियां लादकर कमला नहर की ओर आते हुए दिखाई दीया। जिसे एसएसबी के जवानों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग सिर पर रखे बोरियां जमीन पर पटक कर अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की बोरी से 90 बोतल, जबकि आसपास के खेतों में छोड़ी गई बोरियों से 390 बोतल, कूल 480 बोतल, 144 लीटर, प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की बरामद हुई। जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुनील सदाय, 23 वर्ष, पिता सुनील सदाय, गांव शिलानाथ बरही, थाना जयनगर, जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। बरामद शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए देवधा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने कहा है कि भारत नेपाल सीमा पर शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूर्ण सतर्कता के साथ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join us on: