एनडीए में सब ठीक नहीं, मची है बड़ी खींच तान – राजद प्रवक्ता एजाज अहमद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


एनडीए में अंदरूनी खींचतान को लेकर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बड़ा हमला बोला है। एजाज अहमद ने कहा है कि एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है, इसी वजह से आज आनन-फानन में एनडीए की बैठक बुलाई जा रही है।


आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि दो विधान पार्षदों और एक विधायक के दलबदल के मामले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के पास लंबित हैं। इन पर कार्रवाई को लेकर एनडीए में खींचतान की स्थिति बनी हुई है।


इसके साथ ही उन्होंने बिहार विधान परिषद में नियुक्ति में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर एनडीए के अंदर खींचातान चल रही है और इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए आज एनडीए की बैठक बुलाई गई है।

“देखिए एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। जिस तरह से खींचातान की स्थिति है, दो विधान पार्षदों के मामले और एक विधायक के मामले पर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के पास मामले हैं। और साथ ही बिहार विधान परिषद में नियुक्ति में अनियमितता का मामला सामने आया है। इन सभी मुद्दों को लेकर NDA आनन-फानन में आज बैठक करने जा रही है।”


आरजेडी का आरोप है कि एनडीए सरकार अपने ही दल के नेताओं के दलबदल और नियुक्तियों में धांधली के मामलों को संभाल नहीं पा रही है।

बाईट: एजाज अहमद, प्रवक्ता – आरजेडी

Join us on: