रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार!
वैशाली के हाजीपुर में पीएचईडी विभाग के नए भवन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि विभाग का पुराना भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। अधिकारियों, कर्मचारियों, संवेदकों और आम लोगों को आने-जाने और बैठने में काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नए भवन को आधुनिक और सुसज्जित तरीके से बनाया गया है, ताकि अब किसी को कोई शिकायत न हो।
वहीं धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर पूछे गए सवाल पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि किसी भी बयान को पूरी तरह समझने के बाद ही उस पर कुछ कहना सही होगा। बयान किसी के लिए अच्छा और किसी के लिए बुरा हो सकता है।
वाइट–मंत्री संजय सिंह



