संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा के शंकर चौक पर पटाखे की दुकान में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, दुकानदार के गोदाम पर भी छापेमारी की गई है। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, बरामद पटाखों की मात्रा और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



