नीतीश जी के बिना कोई फैसला नहीं, अनंत सिंह जैसे कितने लोग आये गये – संजय गाँधी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

टाइटल: अनंत सिंह को JDU से निकालने के बाद पार्टी की पहली प्रतिक्रिया – संजय गांधी बोले, नीतीश के बिना कोई फैसला नहीं!


अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद JDU ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले JDU नेता संजय गांधी ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है।
संजय गांधी ने कहा कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे, ये सबने देखा है। जब उनसे सवाल किया गया कि अनंत सिंह कह रहे हैं कि 18 साल से नीरज कुमार उनका विरोध कर रहे थे तो पार्टी कहां थी, तो इस पर संजय गांधी ने कहा कि नीरज कुमार विरोध कर रहे थे, इसकी किसी को जानकारी तक नहीं थी। उनके बयान से ही ये बात पता चली।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या अनंत सिंह को निकालने का फैसला नीतीश कुमार ने लिया है, तो संजय गांधी ने साफ कहा कि नीतीश कुमार के बिना पार्टी में कोई फैसला नहीं लिया जाता है। नीतीश कुमार ही सारे फैसले लेते हैं और इस मामले में भी पार्टी के सभी वरीय नेताओं ने मिलकर फैसला लिया है।
अनंत सिंह के जाने से पार्टी को नुकसान होगा या नहीं, इस सवाल पर संजय गांधी ने कहा कि बहुत बड़े-बड़े नेता आए और गए, लेकिन पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

Join us on: